शनिवार 2 मई 2026 - 18:40
हिज़्बुल्लाह के ऑपरेशन में कई इज़राईली सैनिक घायल

हौज़ा / इज़राईली सूत्रों ने हिज़्बुल्लाह के ड्रोन हमले में 12 इज़राइली सैनिकों के घायल होने की ख़बर दी है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के सूत्रों ने घोषणा की हिजबुल्लाह आंदोलन के ड्रोन हमले में, जो पश्चिमी गलीलिया के 'शोमेरा' शहर में इस शासन के एक बख्तरबंद कार्मिक वाहक (APC) पर किया गया, 12 सैनिक घायल हो गए।

हिजबुल्लाह ने बिंते जुबैल शहर में दो मिरकावा टैंकों को दो आक्रमण ड्रोनों से निशाना बनाने और सटीक हिट करने की भी सूचना दी।

हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने दो आक्रमण ड्रोनों से क़ंतरा शहर में स्थित दो मिरकावा टैंकों को भी निशाना बनाया।

इसी बीच ज़ायोनी मीडिया ने हिजबुल्लाह के ड्रोनों के घुसपैठ के डर से पूर्वी गलील क्षेत्र में 'मिसगव अम' और 'कफ़र गिलआदी' में खतरे के सायरन बजने की ख़बर दी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha